ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news decomposed body of an unknown youth found in son river police busy in identifying him

Sonbhadra News: सोन नदी में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस.

चोपन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम सोन नदी में एक युवक का सड़ा-गला शव मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव देखकर तत्काल चोपन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि शव अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था।

sonbhadra

4:12 PM, Jan 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोन नदी में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस.
logo

मृतक की पहचान नहीं हो सकी, शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम सोन नदी में एक युवक का सड़ा-गला शव मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नदी किनारे शव देखकर तत्काल चोपन थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पाया कि शव अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में था, जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा था। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आसपास के थानों में भी सूचना भेजी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.