Sonbhadra News: एनसीएल खड़िया खदान में दिखा हिरण, वीडियो तेज़ी से वायरल.
शक्तिनगर स्थित एनसीएल खड़िया खदान के ईस्ट कोल सेक्शन में एक हिरण का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। वीडियो लेने वाले शख़्स ने इसका वीडियो वायरल किया जो अब अन्य सोशल प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। एनसीएल कर्मियों के अनुसार, हिरण दिखने का मामला मंगलवार रात करीब 10 बजे की है।
sonbhadra
9:55 PM, Nov 13, 2025
Share:


कोयला खदान में दिखा हिरण हुआ वायरल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
शक्तिनगर स्थित एनसीएल खड़िया खदान के ईस्ट कोल सेक्शन में एक हिरण का वीडियो कैमरे में कैद हो गया। वीडियो लेने वाले शख़्स ने इसका वीडियो वायरल किया जो अब सोशल प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। एनसीएल कर्मियों के अनुसार, हिरण दिखने का मामला मंगलवार रात करीब 10 बजे की है। नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात डंपर ऑपरेटर राजेश सागू अपने केएम-38 नंबर डंपर से पीसी 2 पर लोडिंग के लिए जा रहे थे। तभी अचानक उनके सामने एक हिरण आ गया। राजेश सागू ने डंपर रोककर अपने मोबाइल से उसका वीडियो बनाया।
विज्ञापन
वीडियो बनाने के बाद हिरण कहां गया, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि हिरण भटककर खदान क्षेत्र में आ गया होगा। लोगों ने बताया कि लगातार जंगल कटान के कारण वन्यजीव रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। खदान क्षेत्र में वर्षों बाद हिरण दिखने की यह घटना सामने आई है। इससे पहले भी इसी खदान क्षेत्र में बाघ दिखने का वीडियो वायरल हो चुका है।



