मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news deer strayed from the forest and fell into the canal died during treatment

Sonbhadra News: जंगल से भटककर नहर में गिरा हिरण, इलाज के दौरान तोड़ा दम.

जंगल से भटककर आबादी क्षेत्र में पहुंचा एक हिरण नहर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया, स्थानीय बच्चों ने साहस दिखाते हुए उसे बाहर निकाला। लेकिन बाद में आवारा कुत्तों के हमले से उसकी हालत और बिगड़ गई। वन विभाग ने उपचार कराया, लेकिन हिरण की जान नहीं बच सकी।

sonbhadra

7:54 PM, Jul 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: जंगल से भटककर नहर में गिरा हिरण, इलाज के दौरान तोड़ा दम.
logo

नहर से घायल अवस्था में मिले हिरण का वन विभाग और पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा उपचार किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जंगल से भटककर चुर्क के आबादी क्षेत्र में पहुंचा एक हिरण नहर में गिर गया। घायल हिरण को स्थानीय बच्चों ने साहस का परिचय देते हुए नहर से सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन बाहर निकलते ही उस पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। इससे हिरण को और गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरण को उपचार के लिए अपने साथ ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हिरण जंगल से भटकते हुए आबादी वाले इलाके में पहुंच गया था। इसी दौरान वह नहर में गिर गया और बाहर निकलने का प्रयास करता रहा। आसपास खेल रहे बच्चों ने घटना देखी और बिना देर किए मिलकर हिरण को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चों की इस बहादुरी की स्थानीय लोगों ने सराहना की। हालांकि, हिरण के बाहर आते ही वहां मौजूद आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले से वह बुरी तरह घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल हिरण को वन विभाग कार्यालय के पास बने सुरक्षित कक्ष में ले गई। वहां पशु चिकित्सकों को बुलाकर उसका उपचार शुरू कराया गया। चिकित्सकों ने हिरण को बचाने का प्रयास किया, लेकिन शरीर पर आई गंभीर चोटों के कारण उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण के शरीर पर कई स्थानों पर गंभीर चोटें थीं। नियमानुसार पोस्टमार्टम कराकर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई वन्यजीव आबादी क्षेत्र में दिखाई दे तो उसे पकड़ने या डराने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते उसे सुरक्षित बचाया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.