मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news demand for a bucket of water took a young man to a 150 feet high tower creating panic in the police department

Sonbhadra News: एक बाल्टी पानी की मांग ने युवक को पहुंचाया 150 फीट ऊंचे टावर पर, पुलिस महकमे में खलबली.

देवरी गांव निवासी सोनू गुप्ता अपने टोले में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर रविवार शाम ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक ग्राम प्रधान को बुलाने और समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने तक नीचे उतरने को तैयार नहीं था। करीब तीन घंटे की मशक्कत और अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद युवक उतरा।

sonbhadra

11:05 PM, Jun 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: एक बाल्टी पानी की मांग ने युवक को पहुंचाया 150 फीट ऊंचे टावर पर, पुलिस महकमे में खलबली.
logo

पेयजल समस्या से नाराज युवक ट्रांसमिशन टावर पर चढ़कर विरोध जताता हुआ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब पेयजल समस्या से परेशान एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में खलबली मच गई तथा मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार देवरी गांव निवासी सोनू गुप्ता (20) पुत्र रामखेलावन गुप्ता अपने टोले में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या से परेशान था। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी से नाराज होकर युवक रविवार शाम देवपहरी पहाड़ के समीप स्थित ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। टावर पर चढ़े युवक का कहना था कि जब तक ग्राम प्रधान मौके पर नहीं आएंगे और पेयजल समस्या के समाधान का भरोसा नहीं देंगे, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। बताया गया कि इस दौरान ग्राम प्रधान भोला सोनी का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज घटनाक्रम के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा रही। पुलिस, परिजन और ग्रामीण लगातार युवक को समझाने का प्रयास करते रहे। पूर्व प्रधान कृष्णा अग्रहरी सहित कई लोगों ने भी युवक से बातचीत कर उसे शांत करने की कोशिश की। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों और ब्लॉक स्तर से पेयजल समस्या के समाधान का आश्वासन दिया गया। काफी समझाने-बुझाने के बाद युवक रात करीब आठ बजे सुरक्षित टावर से नीचे उतर आया। युवक के सुरक्षित नीचे उतरते ही पुलिस प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल संकट लंबे समय से बना हुआ है। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। वहीं प्रशासन ने पेयजल समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिलाया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.