मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news demand for sports ground in kota gram sabha mahadev sena trust organized cricket tournament

Sonbhadra News: कोटा ग्राम सभा में खेल मैदान की मांग, महादेव सेना ट्रस्ट ने कराया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन.

महादेव सेना ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष निर्भय चौधरी के तत्वाधान में कोटा ग्राम सभा के अम्माटोला के समीप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी लवकेश प्रजापति रहे। टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे।

sonbhadra

5:54 PM, Mar 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: कोटा ग्राम सभा में खेल मैदान की मांग, महादेव सेना ट्रस्ट ने कराया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन.
logo

महादेव सेना ट्रस्ट पर्यावरण संरक्षण और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहा है- निर्भय चौधरी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

महादेव सेना ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष निर्भय चौधरी के तत्वाधान में कोटा ग्राम सभा के अम्माटोला के समीप क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी लवकेश प्रजापति रहे। टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्भय चौधरी ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि कोटा ग्राम सभा में आज तक एक भी स्थायी खेलकूद का मैदान उपलब्ध नहीं है। उन्होंने आग्रह किया कि कोटा खास में एक समुचित खेल मैदान उपलब्ध कराया जाए, जिससे यहां के बच्चे खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें और गांव का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि महादेव सेना ट्रस्ट पर्यावरण संरक्षण और खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहा है तथा युवाओं को खेल सामग्री भी वितरित करता रहता है। मुख्य अतिथि लवकेश प्रजापति ने कहा कि ग्राम सभा में बच्चों ने सीमित संसाधनों के बावजूद क्रिकेट टूर्नामेंट की शानदार तैयारी की है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि अब तक ग्राम सभा में खेल मैदान की व्यवस्था नहीं हो पाई है। फसल कटने के बाद जब खेत खाली होते हैं, तभी बच्चे किसी तरह खेल पाते हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता गांव में आते हैं और खेल मैदान का आश्वासन देकर चले जाते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और खेल प्रतिभा के विकास के लिए ग्राम सभा में स्थायी खेल मैदान की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता संपन्न कराने का आह्वान किया गया। ग्रामीणों ने भी एक स्वर में खेल मैदान उपलब्ध कराने की मांग की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.