मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news demand raised to install lightning conductor device in duddhi tehsil deaths due to lightning are the result of government negligence

Sonbhadra News: दुद्धी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की उठाई मांग, आकाशीय बिजली से हो रही मौतें सरकारी उपेक्षा का नतीजा.

ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने दुद्धी क्षेत्र में तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ईमेल भेजा है। संगठन के जिला सचिव इंद्रदेव खरवार ने बभनी के चौना गांव में आकाशीय बिजली से दो बच्चियों की मौत और एक बालक के घायल होने की घटना को बेहद दुखद बताया।

sonbhadra

6:45 PM, May 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुद्धी तहसील में तड़ित चालक यंत्र लगाने की उठाई मांग, आकाशीय बिजली से हो रही मौतें सरकारी उपेक्षा का नतीजा.
logo

आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने डीएम, एनएचआरसी और मुख्यमंत्री को भेजा पत्र।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र में आकाशीय बिजली से हो रही है आकस्मिक मौतों पर रोक के लिए दुद्धी तहसील में तत्काल बड़े पैमाने पर तड़ित चालक यंत्र लगाने के संबंध में कार्रवाई हेतु आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और अध्यक्ष, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ईमेल से पत्र भेजा है। एआईपीएफ के जिला सचिव इंद्रदेव खरवार ने भेजे पत्र में कहा है कि बभनी क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो बच्चियों की मौत की दर्दनाक घटना बेहद दुखद है। चौना गांव की 9 वर्षीय अर्चना पुत्री विष्णु दयाल तथा 8 वर्षीय आस्था पुत्री राजेश कुमार की आकाशीय बिजली से मृत्यु हो गई। वहीं कुछ दूरी पर खड़े गांव के ही 12 वर्षीय बालक हर्ष पुत्र देवनारायण घायल हो गया। यह इस क्षेत्र की पहली और इकलौती घटना नहीं है। इस पहाड़ी- पठारी क्षेत्र में हालत इतनी बुरी है कि प्रत्येक वर्ष आकाशीय बिजली के प्रकोप के कारण निरीह ग्रामीणों की आकस्मिक मौतें होती रहती हैं और उनके परिवारजन इस त्रासदी को झेलते हैं। इस संबंध में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट की तरफ से दुद्धी तहसील के पहाड़ी-पठारी अंचल में आकाशीय बिजली से बचाने के लिए तड़ित चालक यंत्र लगाने की उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से लगातार मांग की गई है। लेकिन दुखद यह है कि आज तक समुचित कार्रवाई नहीं हुई और ना ही तड़ित चालक यंत्र लगाए गए। स्पष्टत: यह नागरिकों के जीवन की रक्षा के भारतीय राज्य के दायित्वों का खुला उल्लंघन है और इस क्षेत्र के प्रति सरकार की गैर जवाबदेह व उपेक्षित रवैए को प्रदर्शित करता है। अतः निवेदन किया गया है कि दुध्दी तहसील के पठारी-पहाड़ी अंचल में आकाशीय बिजली के प्रकोप से रक्षा के लिए तत्काल तड़ित चालक यंत्र लगाने का आदेश देने का कष्ट करें ताकि आम लोगों के जीवन की रक्षा हो सके। साथ ही चौना गांव में मृत व घायल बच्चों के परिवार जनों को समुचित मुआवजा दिलाने का निर्देश देने का भी कष्ट करें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.