Sonbhadra News: “वंदे मातरम् चौक” बनाने की मांग तेज, किन्नर समाज ने सौंपा ज्ञापन.
किन्नर समाज की एक बड़ी बैठक हुई, जिसमें सामाजिक एकता, सम्मान और समान अधिकारों की मांग की गई। किन्नर समाज के लोगों ने एकजुट होकर अपने मुद्दों को रखा और समाज में भेदभाव व प्रताड़ना खत्म करने की मांग की। उन्होंने "जय श्री राम" के नारों के साथ अपनी बात रखी और सनातन धर्म के प्रति आस्था व्यक्त की।
sonbhadra
6:54 PM, Mar 23, 2026
Share:


वर्तमान समय में मिल रही वरियता से किन्नर समाज खुश, बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद में “वंदे मातरम् चौक” बनाए जाने की मांग तेज होती जा रही है। शहीद दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ और किन्नर समाज के लोगों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जिले के किसी प्रमुख स्थान पर इस चौक के निर्माण की मांग की। ज्ञापन में विशेष रूप से चुर्क तिराहा छपका का नाम बदलकर “वंदे मातरम् चौक” रखने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही चौक पर देश के शहीदों की प्रतिमा स्थापित करने और तिरंगा लगाने की योजना भी प्रस्तुत की गई है, जिससे राष्ट्रीय एकता और गौरव का संदेश दिया जा सके। इस दौरान किन्नर समाज की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। समाज के लोगों ने एकजुट होकर सामाजिक एकता, सम्मान और समान अधिकारों की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वे राजनीति से दूर रहकर समाज सेवा के उद्देश्य से आगे आए हैं और समाज में भेदभाव व उत्पीड़न समाप्त होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” के उद्घोष के साथ सनातन धर्म के प्रति आस्था भी व्यक्त की गई। किन्नर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उन्हें पहचान और सम्मान मिला है। समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार करेगी और जिले में “वंदे मातरम् चौक” का निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल इस मांग को लेकर जनपद में चर्चा तेज है और अब सभी की निगाहें प्रशासन के निर्णय पर टिकी हुई हैं।



