ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news demand to give selection pay scale to teachers of 15000 and 16448 recruitment memorandum submitted to beo

Sonbhadra News: 15000 और 16448 भर्ती के शिक्षकों को चयन वेतनमान देने की मांग, बीईओ को सौंपा ज्ञापन.

बभनी में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने 15000 और 16448 भर्ती के शिक्षकों को 10 साल की सेवा पूरी होने पर चयन वेतनमान देने की मांग की। शिक्षक संघ ने खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति को ज्ञापन सौंपकर ग्रेड पे 4600 के साथ चयन वेतनमान का लाभ देने की मांग रखी। बीईओ ने शिक्षकों की सूची जल्द जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र को भेजने का भरोसा दिया।

sonbhadra

6:31 PM, Sep 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: 15000 और 16448 भर्ती के शिक्षकों को चयन वेतनमान देने की मांग, बीईओ को सौंपा ज्ञापन.
logo

बभनी में चयन वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति को ज्ञापन सौंपा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (आर० एन० सी०) ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति को ज्ञापन सौंपा। इसमें 15000 और 16448 सहायक अध्यापक भर्ती 2016 के शिक्षकों को 10 साल का चयन वेतनमान देने की मांग की गई। संघ ने बताया कि 15000 सहायक अध्यापक भर्ती (जिसका शासनादेश 9 दिसंबर 2014 को आया और नियुक्ति जून-जुलाई 2016 में हुई) और 16448 सहायक अध्यापक भर्ती (जिसका विज्ञापन जून 2016 में आया और नियुक्ति 26-31 अगस्त 2016 में हुई) के शिक्षकों की 10 साल की सेवा 31 अगस्त 2026 को पूरी हो चुकी है। इन शिक्षकों को ग्रेड पे 4600 के साथ चयन वेतनमान देने की मांग की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने शिक्षक संगठन को भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि चयन वेतनमान जल्द लगाने के लिए वे सूची आगे जिला बेसिक शिक्षा सोनभद्र जल्द भेजेंगे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रमाशंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार, मंत्री राजेश कुमार और संयुक्त मंत्री जानशाय उपस्थित रहे। इनके साथ दुधनाथ पूर्वे, भरत लाल गुप्ता सहित कई अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.