Sonbhadra News: दुद्धी को जिला बनाने की मांग तेज, कचहरी गेट पर प्रदर्शन.
दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति और अधिवक्ताओं ने शनिवार को कचहरी गेट पर प्रदर्शन कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान नेताओं ने दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि दुद्धी जिला बनने के सभी मानकों को पूरा करता है और सरकार को भारी राजस्व भी देता है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
sonbhadra
4:07 PM, May 9, 2026
Share:


संघर्ष समिति और अधिवक्ताओं का कचहरी गेट पर जोरदार प्रदर्शन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति एवं अधिवक्ताओं ने कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुद्धी को शीघ्र जिला घोषित करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश व केंद्र सरकार के मंत्रियों तथा नेताओं द्वारा दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने सरकार से चुनावी वादा पूरा करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग कई दशकों से लगातार उठाई जा रही है। क्षेत्र जिला बनने के लगभग सभी मानकों को पूरा करता है और यहां से सरकार को भारी राजस्व भी प्राप्त होता है। इसके बावजूद दुद्धी को जिला का दर्जा नहीं दिया जाना क्षेत्र की उपेक्षा है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं और संघर्ष समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और संघर्ष समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
