ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news demonstration of dirt stricken villagers in barbaspur demand for regular cleaning workers garbage in the entire area including temple

Sonbhadra News: बरबसपुर में गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों का प्रदर्शन, नियमित सफाई कर्मचारी की मांग, मंदिर समेत पूरे क्षेत्र में कूड़े का अंबार.

चतरा ब्लॉक के गुल्लीडार ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बरबसपुर में नियमित सफाई न होने से क्षेत्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है और लगातार कूड़े से बदबू आती है जिससे स्थानीय रहवासी बहुत ज्यादा परेशान हो गए हैं। शुक्रवार को अजीज आकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।

sonbhadra

6:38 PM, Sep 12, 2025

Share:

Sonbhadra News: बरबसपुर में गंदगी से त्रस्त ग्रामीणों का प्रदर्शन, नियमित सफाई कर्मचारी की मांग, मंदिर समेत पूरे क्षेत्र में कूड़े का अंबार.
logo

नियमित सफाई न होने से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, चतरा।

सोनभद्र।

चतरा ब्लॉक के गुल्लीडार ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बरबसपुर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। क्षेत्र में कूड़े का अंबार लगा हुआ है, जिससे लगातार बदबू आ रही है। स्थानीय निवासियों ने शुक्रवार को एकजुट होकर प्रदर्शन किया।

Img

उनका कहना है कि गंदगी के कारण कई बीमारियां फैल रही हैं। बच्चों के खेलने की जगह भी प्रभावित हुई है, जिससे उन्हें इंफेक्शन का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण रामपति ने बताया कि क्षेत्र में स्थित मंदिर के आसपास भी सफाई नहीं हो रही है।

विज्ञापन

Img

क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रवण कुमार के अनुसार, पिछले कई सालों से सफाई कर्मचारी यहां नहीं आ रहे हैं। सचिव से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वर्तमान में तैनात सफाई कर्मचारी मोहनलाल ट्रांसफर का बहाना बनाकर काम पर नहीं आते हैं। त्योहारों पर ग्रामीणों को खुद ही मंदिर और आसपास की सफाई करनी पड़ती है। सफाई कर्मचारी हर महीने वेतन ले रहे हैं, लेकिन काम नहीं कर रहे हैं।

Img

ग्रामीणों की मांग है कि यदि मोहनलाल काम नहीं कर सकते, तो उनकी जगह किसी दूसरे कर्मचारी की नियुक्ति की जाए। सचिव विनय सिंह सिर्फ आश्वासन देते हैं। ग्रामीणों ने बिना काम किए वेतन लेने की शिकायत पर जांच की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.