ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news demonstration of farmer youth sangharsh morcha on world environment day demand for leopard safari and agro forestry university

Sonbhadra News: विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, तेंदुआ सफारी और कृषि वानिकी विश्वविद्यालय की मांग.

सोनभद्र में विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मोर्चा के संरक्षक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण का संकल्प लिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। ज्ञापन में खनन निधि से सोनभद्र में तेंदुआ सफारी और कृषि वानिकी विश्वविद्यालय स्थापित करने की मांग की गई।

sonbhadra

3:34 PM, Jun 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: विश्व पर्यावरण दिवस पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का प्रदर्शन, तेंदुआ सफारी और कृषि वानिकी विश्वविद्यालय की मांग.
logo

कलेक्ट्रेट परिसर में पौधों के साथ जुटे किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने कलेक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में आम के पौधे लेकर पहुंचे और उन्हें लगाने व संरक्षित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें सोनभद्र में तेंदुआ सफारी और कृषि वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की गई। मोर्चा के संरक्षक संदीप मिश्रा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपदवासियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहा है। पिछले वर्ष संगठन द्वारा 80 हजार पौधे लगाए गए थे, जबकि इस वर्ष पूरे जनपद में दो लाख फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि संगठन का संकल्प है कि सोनभद्र के हर घर तक फलदार वृक्ष पहुंचे और लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक हों। संदीप मिश्रा ने कहा कि पेड़, पानी और पहाड़ जीवन के मूल आधार हैं। यदि जंगल और पहाड़ सुरक्षित रहेंगे तभी पर्यावरण संतुलित रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर विंध्य पर्वत श्रृंखला और कैमूर क्षेत्र में पेड़ों की कटाई की जा रही है, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा किसी भी कीमत पर जंगलों और पहाड़ों को नष्ट नहीं होने देगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग करते हुए कहा कि सोनभद्र की खनिज संपदा से प्राप्त खनन निधि का उपयोग जनहित में किया जाए। इस निधि से जिले में एक तेंदुआ सफारी विकसित की जाए, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इसके साथ ही एक कृषि वानिकी विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए, जिससे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी मिलेगी और क्षेत्र में शिक्षा व रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में बिंदू खरवार, मुखलाल चेरो, आकाश चौहान, दिनेश चेरो, राजेश पनिका, संजय बियार, धीरज कनौजिया, अमन पासवान, शंभू हरिजन, नगेंद्र धागर, विकास पटेल, राजू मौर्य, प्रमोद तिर्की, सोभावती बिंद, पिंकी बियार, बासमती चेरो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.