Sonbhadra News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर चतुर्थ राज्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, सरकार से पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारियों को न्याय देने की अपील.
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) का विरोध किया। उत्तर प्रदेश चतुर्थ राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले, कर्मचारियों ने 'एनपीएस/यूपीएस उड़ाओ, ओपीएस वापस लाओ' स्लोगन लिखी पतंगें उड़ाकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन आगामी मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर आयोजित किया गया।
sonbhadra
10:04 PM, Jan 10, 2026
Share:


कर्मचारियों ने 'एनपीएस/यूपीएस उड़ाओ, ओपीएस वापस लाओ' स्लोगन लिखी पतंगें उड़ाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) का विरोध किया। उत्तर प्रदेश चतुर्थ राज्य कर्मचारी महासंघ के बैनर तले, कर्मचारियों ने 'एनपीएस/यूपीएस उड़ाओ, ओपीएस वापस लाओ' स्लोगन लिखी पतंगें उड़ाकर अपना विरोध दर्ज कराया। यह प्रदर्शन आगामी मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर आयोजित किया गया था। इस अवसर पर चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष राजाराम दुबे ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद पुरानी पेंशन ही कर्मचारियों का एकमात्र सहारा है, बुढ़ापे का सहारा होता है।उन्होंने सरकार से पुरानी पेंशन बहाल कर कर्मचारियों को न्याय देने की अपील की। दुबे ने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती, कर्मचारी हर त्योहार और सामाजिक कार्यक्रम में ओपीएस की मांग करते रहेंगे। ग्राम पंचायत संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने केंद्र सरकार की नई पेंशन नीति पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि पुरानी पेंशन स्कीम में गारंटी के साथ जीपीएफ का प्रावधान था, जो नई योजना में अनुपस्थित है। इसके कारण कर्मचारियों को वित्तीय जरूरतों के समय ऋण लेने पर मजबूर होना पड़ता है। दुबे ने जोर देकर कहा कि पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है और सरकार को इसे बहाल करना चाहिए। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह, जिला मंत्री मनोज पांडेय, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री संतोष कुमार मौर्य, जिला कोषाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव सहित राजेश मिश्रा, सुनील तिवारी, यज्ञ नारायण, धीरेंद्र, बनारसी गुप्ता, सुनील शुक्ला, अमरनाथ यादव, अमरनाथ, चंद्रभान, परमानंद, मनोज कनौजिया और परमेश्वर यादव समेत कई अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



