मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news demonstration of junior doctors regarding salary in sonbhadra medical college appeal to dm

Sonbhadra News: सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में वेतन को लेकर जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, डीएम से लगाई गुहार.

सोनभद्र मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने कई महीनों से वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। डॉक्टर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी (डीएम) बद्रीनाथ सिंह को अपनी मांगों का एक ज्ञापन सौंपा। डॉक्टरों ने अपने ज्ञापन में जल्द से जल्द वेतन भुगतान की मांग की। उन्होंने बताया कि कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

sonbhadra

8:52 PM, Apr 2, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में वेतन को लेकर जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, डीएम से लगाई गुहार.
logo

डॉक्टरों ने वेतन के साथ-साथ आवास संबंधी समस्याओं को भी उठाया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमर हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

स्वशासीय राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात जूनियर डॉक्टरों को कई महीनों से वेतन न मिलने के कारण गुरुवार को मामला कलेक्ट्रेट पहुंच गया। नाराज़ दर्जन भर से अधिक जूनियर डॉक्टर कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह को मांगपत्र सौंपकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की। जूनियर डॉक्टरों ने बताया कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मकान किराया देने से लेकर दैनिक जरूरतों को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अधिकांश को कॉलेज की ओर से हॉस्टल या आवास की सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को लिखित रूप में समस्याओं से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बकाया वेतन का भुगतान और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे दोबारा कलेक्ट्रेट पहुंचकर आंदोलन करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम बद्रीनाथ सिंह ने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से वार्ता कर जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने का निर्देश दिया। डीएम के आश्वासन के बाद डॉक्टर वापस कॉलेज लौट गए। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज में सरकारी बांड के तहत करीब 96 जूनियर डॉक्टरों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके। हालांकि, इनमें से करीब 50 डॉक्टर बिना सूचना के ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है और सीनियर डॉक्टरों के साथ कार्यरत अन्य जूनियर डॉक्टरों पर भी काम का बोझ बढ़ गया है। वहीं, बिना सूचना के डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने से विभाग में हड़कंप मच गया है। संबंधित अधिकारी गायब डॉक्टरों की जानकारी जुटाने में लगे हुए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन मंडल ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों के बकाया वेतन के भुगतान की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही राशि उनके खातों में भेज दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वेतन भुगतान की मांग को लेकर कुछ डॉक्टर जिलाधिकारी से मिले हैं, जिसकी जानकारी उन्हें है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.