Sonbhadra News: 8 माह से मानदेय न मिलने पर मनरेगा कर्मियों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन.
लंबे समय से मानदेय न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकत्रित हुए और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर बकाया मानदेय के भुगतान की मांग की।
sonbhadra
4:14 PM, Mar 9, 2026
Share:


प्रदर्शन के दौरान जल्द से जल्द बकाया मानदेय के भुगतान की मांग कर्मचारियों ने की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
लंबे समय से मानदेय न मिलने से नाराज मनरेगा कर्मियों ने सोमवार को ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मनरेगा कर्मचारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर बकाया मानदेय के भुगतान की मांग की। प्रदर्शन में ग्राम रोजगार सेवकों के साथ तकनीकी सहायक, लेखा सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल रहे। कर्मचारियों ने कहा कि पिछले आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कई महत्वपूर्ण त्योहार जैसे दीपावली, छठ और होली बीत गए, लेकिन अब तक मानदेय नहीं मिला, जिससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय ने कहा कि आठ माह से मानदेय लंबित होने के कारण कर्मचारियों के सामने भरण-पोषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और बुजुर्गों के इलाज तक में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि मानदेय से ईपीएफ की कटौती तो हो रही है, लेकिन उसका पूरा लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल पा रहा है। यदि किसी कर्मचारी के साथ कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसके परिवार को उसका लाभ भी नहीं मिल पाता। उन्होंने यह भी मांग की कि अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी मनरेगा कर्मियों के मानदेय में वृद्धि की जाए और ईपीएफ की कटौती की राशि को नियमित रूप से जमा किया जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वे मजबूर होकर जनपद में कलमबंद हड़ताल और बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान पंकज कुमार, अवनीश कुमार, विमलेश कुमार, अभिलाष सिंह, हरिशंकर सिंह, भूपेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, प्रदीप सिंह राणा, वेद प्रकाश, मिथिलेश, अशोक, संतोष यादव, मिराज अहमद, सुनील कुमार सिंह, प्रशांत सिंह, शायदा बेगम, गिरीश चंद्र, सतीश कुमार, संजय कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
