मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news demonstration of sp workers questions raised on 9 years of bjp government

Sonbhadra News: सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के 9 साल पर उठाए सवाल.

शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरटीएस चौराहे पर एकत्र होकर भाजपा सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

sonbhadra

1:54 PM, Apr 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के 9 साल पर उठाए सवाल.
logo

“अच्छे दिन” के वादा के बदले 9 वर्षों में जनता को केवल महंगाई और परेशानियां ही मिली हैं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने आरटीएस चौराहे पर एकत्र होकर भाजपा सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले “अच्छे दिन” लाने का वादा किया था, लेकिन 9 वर्षों में जनता को केवल महंगाई और परेशानियां ही मिली हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज खाद्य सामग्री, कॉपी-किताब, दवाइयां, गैस सिलेंडर, बिजली और निर्माण सामग्री जैसे गिट्टी-बालू के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी का जीवन कठिन हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि सोनभद्र में समाजवादी सरकार के समय बनाए गए ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट आज भी बंद पड़े हैं, जिन्हें अब तक चालू नहीं कराया जा सका है। इसके चलते गंभीर मरीजों को इलाज के लिए अन्य जिलों का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की भारी कमी है और नर्सों के भरोसे इलाज चल रहा है। सपा नेताओं ने स्मार्ट मीटर के जरिए बढ़े बिजली बिल, जल जीवन मिशन में कथित अनियमितताओं और गांवों में पेयजल संकट का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि किसान, व्यापारी, युवा और महिलाएं सभी वर्ग सरकार की नीतियों से परेशान हैं। प्रदर्शन के दौरान सुरेंद्र भारती, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद, सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर खरवार, अशोक केवट, जुनैद अंसारी, अरविंद कोल, रोहित शर्मा और राजू पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.