मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news demonstration of sp yuvjan sabha regarding electricity crisis demand raised for solution of problems

Sonbhadra News: बिजली संकट को लेकर सपा युवजन सभा का प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग.

बिजली संकट, किसानों की सिंचाई और युवाओं की समस्याओं को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बबलू धांगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। सपा ने हिंदूवारी फीडर सहित जिले में नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

sonbhadra

8:03 PM, Aug 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: बिजली संकट को लेकर सपा युवजन सभा का प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की उठाई मांग.
logo

बिजली संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

बिजली संकट, किसानों की सिंचाई, छात्रों की पढ़ाई, रोजगार और अन्य जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी युवजन सभा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बबलू धांगर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने जिले में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने तथा युवाओं और छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

ऊर्जा उत्पादन जिले में भी बिजली संकट का आरोप-

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बबलू धांगर ने कहा कि यह विडंबना है कि सोनभद्र जैसे ऊर्जा उत्पादन करने वाले जिले के लोगों को ही पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्र पढ़ाई करने बैठते हैं तो बिजली चली जाती है और जब लोग सोने जाते हैं तब बिजली आती है। सुबह महिलाओं को भोजन बनाने और बच्चों को स्कूल भेजने के समय भी बिजली आपूर्ति बाधित रहती है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

हिंदूवारी फीडर के किसानों का उठाया मुद्दा-

बबलू धांगर ने कहा कि जिले को "धन का कटोरा" कहा जाता है, लेकिन किसानों को सिंचाई के लिए समय पर बिजली नहीं मिल रही है। उन्होंने विशेष रूप से हिंदूवारी फीडर का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि इस क्षेत्र के किसानों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनका कहना था कि यदि किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलेगी तो धान की खेती प्रभावित होगी और उनकी आजीविका पर संकट खड़ा हो जाएगा।

Img

बिजली आपूर्ति का शेड्यूल जारी करने की मांग-

विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन तत्काल बिजली आपूर्ति का निर्धारित शेड्यूल जारी करे तथा हिंदूवारी फीडर सहित सभी ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो जिलेभर में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

सरकार के वादों पर भी उठाए सवाल-

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने बिजली संकट के अलावा अन्य जनसमस्याओं को भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने, गिट्टी-बालू सस्ता करने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने जैसे वादे किए थे, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात लगातार खराब हो रहे हैं। साथ ही जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों पर भी सरकार को घेरते हुए स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।

रोजगार और शिक्षा के मुद्दे भी उठाए-

सपा नेताओं ने कहा कि जिले का किसान सिंचाई, नौजवान रोजगार और छात्र शिक्षा की समस्याओं को लेकर आक्रोशित है। उनका आरोप था कि स्कूलों के विलय और बिजली की अनियमित आपूर्ति से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से शिक्षा, रोजगार और किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की मांग की।

आंदोलन की चेतावनी-

प्रदर्शन के अंत में सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ और युवाओं के मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई गई तो समाजवादी पार्टी जिलेभर में व्यापक आंदोलन करेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.