Sonbhadra News: बिजली और मूलभूत सुविधाओं को लेकर जीगनटोला में ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से सर्वे की मांग.
बभनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत नधिरा के जीगनटोला में बिजली और मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। खरवार और गोंड आदिवासी परिवारों ने आवास, बिजली, पानी, राशन, पेंशन और सड़क सहित सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग उठाई। भाकपा ने जिलाधिकारी से बस्ती का सर्वे कराने की मांग की और समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
sonbhadra
5:24 PM, Oct 17, 2026
Share:


नधिरा के जीगनटोला में बिजली और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन से समस्याओं के समाधान की गुहार।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नधिरा के जीगनटोला में ग्रामीणों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर प्रदर्शन किया। खरवार और गोंड आदिवासी समुदाय बिजली-रोशनी जैसी सुविधाओं से वंचित हैं। शाम होते ही बस्ती अंधेरे में डूब जाती है। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा। मिट्टी का तेल बंद होने से भी परेशानी बढ़ी, खासकर बिना बिजली वाले घरों में। अंधेरे से बच्चों की पढ़ाई और दैनिक काम प्रभावित होते हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने इस पर चिंता जताई। पार्टी ने सोनभद्र डीएम से नधिरा का सर्वेक्षण कराने की मांग की। भाकपा ने आवास, बिजली, पानी, राशन, पेंशन, सड़क, शौचालय और उज्ज्वला जैसी योजनाओं का लाभ देने को कहा। भाकपा जिला सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने चेतावनी दी, समाधान न होने पर पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान राम अवतार गोंड, सुरेश कुमार खरवार, गीता देवी गोंड, फूलपति गोंड, शांति देवी गोंड, मानकुंवर खरवार, फूलकुंवर खरवार, उजियार गोंड, जवाहिर खरवार समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।


