मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news demonstration of villagers regarding dilapidated community toilet memorandum submitted to bdo

Sonbhadra News: बदहाल सामुदायिक शौचालय को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन.

चोपन विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अगोरी खास के बिजौरा टोला में स्थित सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से साफ-सफाई नहीं होने के कारण शौचालय परिसर में घास-फूस उग आए हैं और भवन के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

sonbhadra

2:26 PM, May 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: बदहाल सामुदायिक शौचालय को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन.
logo

सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन विकास खंड के ग्राम पंचायत अगोरी खास के टोला बिजौरा में स्थित सामुदायिक शौचालय की बदहाल स्थिति को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को पत्र सौंपकर इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है। शौचालय परिसर में लंबे समय से साफ-सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण चारों ओर घास-फूस उग आए हैं। भवन के कई हिस्से टूट-फूट गए हैं, जिससे इसका उपयोग करना मुश्किल हो गया है। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि सामुदायिक शौचालय लंबे समय से उपेक्षा का शिकार है।

विज्ञापन

Img

नियमित सफाई न होने से वहां गंदगी फैली रहती है और संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने अपने पत्र के माध्यम से मांग की है कि शौचालय की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत कर लोगों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस प्रदर्शन में मंगरू, सुदामा, ओमप्रकाश साहनी, भैरों कोल, पप्पू, पिंटू, रामगुल्ली, मुकेश, रिश्ता, श्रवण और सहेंद्र सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.