Sonbhadra News: कीचड़ भरी सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, पक्की सड़क निर्माण की मांग.
बभनी ब्लॉक के बैना गांव में कीचड़ और गड्ढों से बदहाल सड़क के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों के मुताबिक महादेव के घर से बैगा टोला तक करीब ढाई किलोमीटर सड़क कच्ची है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ तो जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे और कार्रवाई की मांग की।
sonbhadra
7:01 PM, Sep 5, 2026
Share:


बभनी के बैना गांव में बदहाल सड़क को लेकर कीचड़ भरे रास्ते पर प्रदर्शन करते ग्रामीण और सड़क निर्माण की मांग करतीं छात्राएं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी ब्लॉक के बैना गांव में कीचड़ भरी सड़क से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी का ध्यान खींचने की कोशिश की और जल्द सड़क बनाने की मांग की। ग्रामीणों के मुताबिक, बैना गांव में प्रधानमंत्री सड़क महादेव के घर से बैगा टोला तक करीब ढाई किलोमीटर कच्ची है। यह सड़क गहरे गड्डों और पानी से भरी रहती है, जिससे लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कत होती है। इस खराब सड़क की वजह से राहगीरों को गांव के मुख्य चौराहे और स्कूल तक पहुंचने के लिए बगल से पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। गांव के आदिवासी बहुल बैगा टोला की आबादी करीब 600 है। ग्रामीणों का आरोप है कि अगर बस्ती में कोई इमरजेंसी आ जाए, तो एंबुलेंस या डायल 112 पुलिस की गाड़ी का यहां तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ, तो वे जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बजिंद्र पाण्डेय, सुरेश कुमार, गुलाब, अवधेश नारायण, दिनेश पाण्डेय, मंशा राम और नंदकुमार सहित दो दर्जन से ज्यादा ग्रामीण शामिल थे। उन्होंने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।



