मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news demonstration of yuva morcha in support of nari shakti vandan act burning of effigy against congress

Sonbhadra News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में युवा मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ पुतला दहन.

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण जयंती चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सहित विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और प्लेकार्ड के माध्यम से विरोध दर्ज कराया।

sonbhadra

6:51 PM, Apr 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में युवा मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ पुतला दहन.
logo

कॉंग्रेस के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा की स्वर्ण जयंती चौक पर नारेबाजी, महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक कदम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण जयंती चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सहित विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और प्लेकार्ड के माध्यम से विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा इस विधेयक का विरोध करना उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आजादी के कई दशकों बाद भी संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बेहद कम रही है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें देश की मुख्यधारा के विकास से जोड़ने का कार्य करेगा, लेकिन कांग्रेस की बाधा डालने वाली राजनीति संकीर्ण सोच को उजागर करती है। कार्यक्रम में जिला महामंत्री रजनीश रघुवंशी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष नहीं चाहता कि देश की बेटियां और महिलाएं आगे बढ़कर नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि यह विरोध केवल एक बिल का नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों का विरोध है। यदि कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के मार्ग में रोड़े अटकाना बंद नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, महेश्वर चंद्रवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, प्रसन्न पटेल, बलराम सोनी, अमन वर्मा, विपिन तिवारी, कुंवर चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हिरेश द्विवेदी, संदीप सिंह, जिला मंत्री शिवम सिंह राजपूत, अतुल पाण्डेय, रोशन सिंह, गुड़िया त्रिपाठी, प्रमिला जायसवाल, रुबी गुप्ता, रंजन पाण्डेय, आशा विश्वकर्मा, मीनू चौबे, अरविंद सोनी, रीतु अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.