Sonbhadra News: पानी को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन, जनहित में नहीं हो रहा उपयोग लाखों रुपये का फंड.
लाखों रुपए का बजट आने के बाद भी विकास खंड कोन में हैंडपंप अपनी दयनीय स्थिति पर आंसू बहा रहा है। जिससे छात्रों सहित स्थानीय लोगों को जल की समस्या उत्पन्न हो गई है।
sonbhadra
9:55 PM, Aug 27, 2025
Share:


पानी को लेकर प्रदर्शन करते स्थानीय लोग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: राजन जायसवाल, कोन।
सोनभद्र।
विकास खण्ड कोन अंतर्गत ग्राम पंचायत कुड़वा के टोला पांडुचट्टान में पानी को लेकर स्थानीय लोगों सहित बच्चों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बतातें चलें कि इन दिनों पांडुचट्टान प्राथमिक विद्यालय पांडु चट्टान और आंगनबाड़ी केन्द्र में लगा हैंडपम्प मरम्मत के अभाव में लगभग 6 महीनों से बंद पड़ा है। नतीजन बच्चों को खाना खाने के बाद लगभग 300 मीटर दूर पानी के. लिए सड़क पर जाना पड़ता है जो बच्चों के सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। इसी तरह विद्यालय के आस पास दो और हैंडपंप हैं जो कि मरम्मत के अभाव में बहुत देर चलाने के बाद पानी देता है यह बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। जबकि ग्राम पंचायतों में दबी जुबान से लोगों ने बताया कि हैंड पम्प मरम्मत के नाम पर प्रति वर्ष लाखों रुपए का धन निकासी की जाती है। बात करें जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल योजना की तो वह भी धरातल पर फ्लाप साबित होता दिख रहा है।
विज्ञापन
जिसके संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि आज तक कई क्षेत्रों में नल कनेक्शन तक पूरा नहीं हो सका। बात करें नियमित पेयजल जलापूर्ति करने की तो कभी इंटेक वाॅल तो कभी पंप तो कभी बिजली की समस्या बताकर लोगों के साथ खिलवाड़ करते नजर आ रहे हैं। संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा सपनों पर पानी फेरने का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय निवासी सीता चेरो, राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान व सचिव को हैंडपम्प की समस्या को अवगत कराया गया किन्तु इसका आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका और न ही लोगों को लोगों को नल कनेक्शन मिला है। समस्या का संज्ञान लेते हुए तत्काल एडीओ पंचायत सुनील पाल ने तत्काल हैंड पम्प मरम्मत कराने के लिए सचिव को निर्देशित किया। लेकिन कब मरम्मत होगा इस पर अभी भी लोग उंगली उठा रहे है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सीता चेरो, जोगेंद्र मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, कृपाशंकर, संकठा गुप्ता, अतवरिया, विशाल, पंकज, संध्या सहित अन्य छात्र छात्राएं शामिल रहे।



