Sonbhadra News: विवाहित होने के बावजूद पीड़िता से शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म आरोपी.
ओबरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान पारस गोंड (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र स्व. गिरधारी गोंड निवासी पनारी टोला फफराकुंड, थाना ओबरा के रूप में हुई है। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
sonbhadra
4:06 PM, Mar 25, 2026
Share:


पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को दबोचा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान पारस गोंड (उम्र करीब 25 वर्ष) पुत्र स्व. गिरधारी गोंड निवासी पनारी टोला फफराकुंड, थाना ओबरा के रूप में हुई है। उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। यह गिरफ्तारी दिनांक 15 मार्च 2026 को पीड़िता द्वारा ओबरा थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हुई है। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसी गांव का निवासी पारस गोंड उसे शादी का झांसा देकर कई वर्षों से शारीरिक संबंध बना रहा था। पीड़िता के अनुसार, अभियुक्त पारस गोंड पहले से ही विवाहित था, इसके बावजूद वह उसे शादी करने का लगातार आश्वासन देता रहा। बाद में उसने शादी से इनकार कर दिया और गांव छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की लिखित शिकायत के आधार पर ओबरा थाने में मु0अ0सं0-49/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक शमशेर यादव, उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज राय, हेड कांस्टेबल अशोक यादव और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार गुप्ता शामिल थे।
