ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news development claims exposed parsa tola machbandhwan road turned into potholes and became a problem

Sonbhadra News: विकास के दावों की खुली पोल, गड्ढों में तब्दील परसा टोला-मचबंधवां मार्ग बनी मुसीबत.

बभनी के परसा टोला से मचबंधवां जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल होकर गड्ढों और दलदल में तब्दील हो गई है। बारिश में रास्ता बंद होने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और बाइक सवारों को भारी परेशानी हो रही है। PWD ने सड़क की विशेष मरम्मत को वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल किया है, लेकिन काम बजट और शासन की मंजूरी पर निर्भर है।

sonbhadra

1:44 PM, Sep 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: विकास के दावों की खुली पोल, गड्ढों में तब्दील परसा टोला-मचबंधवां मार्ग बनी मुसीबत.
logo

बारिश के बाद परसा टोला-मचबंधवां मार्ग पर जलभराव और कीचड़ से सड़क की बदहाल स्थिति, आवागमन में ग्रामीणों को हो रही परेशानी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास के बड़े-बड़े दावों के बावजूद, सोनभद्र जिले के बभनी विकासखंड की यह सच्चाई उन दावों की पोल खोल रही है। बभनी के परसा टोला से मचबंधवां की तरफ जाने वाला मुख्य मार्ग अब सड़क कम, दलदल और बड़े गड्डों का मैदान ज़्यादा दिख रहा है। यह सड़क लगभग खत्म हो चुकी है। सामान्य दिनों में भी यहां चलना खतरनाक है, और थोड़ी सी बारिश होने पर यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जाता है। स्कूली बच्चे, रोज़ाना सफर करने वाले लोग और बाइक सवार, सभी के लिए यहां से गुजरना बहुत मुश्किल है। इस खराब हालत का असर स्कूल जाने वाले छात्रों, राहगीरों और स्थानीय लोगों पर भी पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग के अधिकारियों के चक्कर काटे, साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी शिकायत की, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। प्रशासन की इस लापरवाही से अब ग्रामीणों का सब्र टूट रहा है। जनता का साफ कहना है कि क्या शासन-प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? परसा टोला और आसपास के क्षेत्रवासियों ने अब जिला प्रशासन और पीडब्ल्यूडी (PWD) के उच्च अधिकारियों को साफ चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कहा है कि अगर जल्द से जल्द इस सड़क को फिर से नहीं बनाया गया, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। शिकायत करने वालों में आकाश गुप्ता, अवध बिहारी यादव, मनोज कुमार, संतोष कुमार, अरविंद कुमार और बलिराम शामिल हैं। सवाल यह है कि आखिर कब तक ग्रामीण इन खराब रास्तों पर अपनी जान खतरे में डालकर चलने को मजबूर रहेंगे? क्या सोनभद्र के इन इलाकों में विकास की रोशनी पहुंचना अभी बाकी है? इस बारे में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, शिव कुमार सिंह ने बताया कि इस सड़क की खास मरम्मत के लिए इसे वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क की मरम्मत का काम सरकार से मंजूरी और पैसे मिलने पर निर्भर करेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.