ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news development claims in samvra village ineffective road incomplete for 20 years and anganwadi building incomplete for four years

Sonbhadra News: संवरा गांव में विकास के दावे बेअसर, 20 साल से अधूरी सड़क और चार साल से अधूरा आंगनबाड़ी भवन.

बभनी ब्लॉक के संवरा गांव में जर्जर सड़क, पेयजल संकट और अधूरे आवास से ग्रामीण परेशान हैं। प्राथमिक विद्यालय से डूभा जाने वाली सड़क 20 वर्षों से अधूरी है, जबकि मिनी आंगनबाड़ी भवन चार साल से निर्माणाधीन है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थलीय निरीक्षण कराकर मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की है।

sonbhadra

2:44 PM, Nov 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: संवरा गांव में विकास के दावे बेअसर, 20 साल से अधूरी सड़क और चार साल से अधूरा आंगनबाड़ी भवन.
logo

संवरा गांव में बदहाल सड़क और वर्षों से अधूरे पड़े आंगनबाड़ी भवन की तस्वीर, विकास के दावों की खोल रही पोल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी मुख्यालय से महज आठ किलोमीटर दूर स्थित संवरा गांव में विकास की हकीकत सरकारी दावों से इतर नजर आती है। गांव में जर्जर सड़कें, अधूरे आवास, पेयजल संकट, बदहाल जलनिकासी और छतविहीन आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय विकास के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं होता। गांव की करीब दो किलोमीटर लंबी पीडब्ल्यूडी सड़क जर्जर हो चुकी है। प्राथमिक विद्यालय संवरा से डूभा जाने वाली सड़क करीब 20 वर्षों से अधूरी पड़ी है। सड़क पर गड्ढे और सोलिंग गायब होने से आवागमन मुश्किल है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय से करौंदिया टोला जाने वाली सड़क अब तक पक्की नहीं हुई है। बरसात में कीचड़ और जलभराव से रास्ता बाधित हो जाता है। डूभा बाजार से करौंदिया टोला होते हुए डगडउआ टोला जाने वाला संपर्क मार्ग भी जर्जर है। गांव में एक सोलर वाटर पंप से करीब 20 घरों को पानी मिलता है। ग्रामीणों का कहना है कि नमामि गंगे योजना से भी नियमित जलापूर्ति नहीं होती। आवास योजना में भी अनियमितता का आरोप है। ग्रामीणों के मुताबिक, कई आवास अधूरे हैं। कुछ मकानों में प्लास्टर नहीं हुआ है तो कई की छत तक नहीं पड़ी है। अधिकांश शौचालय भी उपयोग के लायक नहीं हैं। गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था नहीं होने से रात में अंधेरा रहता है। गांव में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नहीं है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त कक्ष में बैठना पड़ता है। कभी-कभी महुए के पेड़ के नीचे पोषाहार वितरित करना पड़ता है। चार वर्ष से अधूरा मिनी आंगनबाड़ी भवन आज तक पूरा नहीं हुआ है। सीडीपीओ नागेंद्र भारती ने बजट समाप्त होने से निर्माण रुकने की बात कही। जेई आरईडी राहुल कुमार ने निर्माण की जिम्मेदारी आरईएस विभाग की बताई, जबकि बीडीओ रुपेश मंडल ने संबंधित विभाग की जानकारी लेने की बात कही। महरी टोला में करीब 30 वर्ष पुरानी नाली गायब होने से बरसात में घरों में पानी घुस जाता है। भाकपा के सह सचिव देव कुमार विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण नहीं किया। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.