Sonbhadra News: घर लौट रहे देवीशंकर को काल बनकर आई तेज रफ्तार बाइक, रास्ते में थम गई 55 साल की जिंदगी.
बभनी में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में देवीशंकर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
sonbhadra
2:57 PM, Aug 26, 2026
Share:


बभनी सड़क हादसे में मृत 55 वर्षीय देवीशंकर की फाइल फोटो।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक मोटरसाइकिल की टक्कर से 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, बभनी निवासी देवीशंकर पुत्र रामकिशन (55) मंगलवार शाम बभनी बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए।बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



