ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dharamdev of sonbhadra got a big responsibility in the nationalist party appointed district secretary of sc st commission cell

Sonbhadra News: सोनभद्र के धर्मदेव को राष्ट्रवादी पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, एससी-एसटी आयोग प्रकोष्ठ के जिला सचिव नियुक्त.

राष्ट्रवादी पार्टी ने सोनभद्र के धर्मदेव को एससी-एसटी आयोग प्रकोष्ठ का जिला सचिव नियुक्त किया है। म्योरपुर ब्लॉक के लिलासी कला निवासी धर्मदेव को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने नियुक्ति पत्र सौंपा। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों ने बधाई दी, वहीं धर्मदेव ने समाज के अधिकारों और न्याय की आवाज उठाने का संकल्प लिया।

sonbhadra

11:45 AM, Nov 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: सोनभद्र के धर्मदेव को राष्ट्रवादी पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेदारी, एससी-एसटी आयोग प्रकोष्ठ के जिला सचिव नियुक्त.
logo

धर्मदेव को राष्ट्रवादी पार्टी का एससी-एसटी प्रकोष्ठ जिला सचिव नियुक्त कर अखिलेश सिंह ने पत्र सौंपा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि धर्मदेव लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़कर समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी कर्मठता, संघर्षशीलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, नवनियुक्त जिला सचिव धर्मदेव ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही एससी-एसटी समाज के अधिकारों और न्याय की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करेंगे। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि धर्मदेव को नई जिम्मेदारी मिलने से सोनभद्र में संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.