मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news diesel and stepney tire theft gang active on the highway busted 3 criminals arrested

Sonbhadra News: हाईवे पर सक्रिय डीजल व स्टेपनी टायर चोरी गैंग का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार.

हाईवे पर सक्रिय डीजल-टायर चोरी गैंग का भंडाफोड़, रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने 3 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। अभियुक्तों के पास से 90 लीटर डीजल व स्टेपनी टायर बरामद, अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई कार्रवाई। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस।

sonbhadra

9:13 PM, Apr 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: हाईवे पर सक्रिय डीजल व स्टेपनी टायर चोरी गैंग का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार.
logo

अभियुक्तों के पास से 90 लीटर डीजल व स्टेपनी टायर बरामद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने हाईवे पर सक्रिय डीजल और ट्रकों के स्टेपनी टायर चोरी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 90 लीटर चोरी का डीजल, तीन स्टेपनी टायर, एक अतिरिक्त टायर, मोबाइल फोन और नगद धनराशि बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम 26 अप्रैल को क्षेत्र में गश्त और वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का डीजल और अन्य सामान टोल प्लाजा के पास झाड़ियों में छिपाकर बेचा जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कान्ता पटेल (45 वर्ष), प्रमोद उर्फ कातिया खरवार (20 वर्ष) और रमेश केशरी (50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र के निवासी हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने 15-15 लीटर के 6 प्लास्टिक गैलनों में कुल 90 लीटर डीजल, तीन ट्रकों के स्टेपनी टायर, एक टायर, एक रियलमी स्मार्टफोन, एक सैमसंग कीपैड मोबाइल और 2001 रुपये नकद बरामद किए। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवे किनारे खड़े ट्रकों से सुनसान स्थानों पर डीजल चोरी करते थे और उसे स्थानीय बाजार में बेच देते थे। इसके अलावा वे ट्रकों के स्टेपनी टायर भी चोरी कर अवैध रूप से बिक्री करते थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि पकड़े जाने के डर से वे पत्थरबाजी कर मौके से फरार हो जाते थे, जिससे यह गिरोह काफी समय से सक्रिय और खतरनाक तरीके से वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस के अनुसार, रमेश केशरी चोरी के माल को कम कीमत पर खरीदकर अधिक दाम में बेचता था, जिससे यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम कर रहा था। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मु.अ.सं. 321/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 और 317(2) में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।.इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव (चौकी प्रभारी लोढ़ी), उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव (चौकी प्रभारी चुर्क), हेड कांस्टेबल मुन्ना सिंह यादव और कांस्टेबल राम सिंह यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है और हाईवे पर इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.