ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news diesel laden tanker overturned in markundi valley competition was made to fill diesel

Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में डीजल लदा टैंकर पलटा, डीजल भरने के लिए मची होड़.

मारकुंडी घाटी पर शुक्रवार को डीजल से भरा टैंकर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, टैंकर में भरा डीजल बहने लगा। बहते डीजल को देखकर लोग अपने आप को रोक नहीं पाए और डीजल लूटने के लिए टूट पड़े। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात कुछ देर के लिए बाधित हो गई।

sonbhadra

5:55 PM, Aug 15, 2025

Share:

Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में डीजल लदा टैंकर पलटा, डीजल भरने के लिए मची होड़.
logo

बाल्टी-डिब्बे में भरकर डीजल लुटते दिखे लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मे शुक्रवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब 02:30 बजे के लगभग एक डीजल लदा टैंकर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। अनुमान के मुताबिक टैंकर से बीस हजार लीटर डीजल आधे घंटे तक बहता रहा है। इस दौरान छोटे बडे वाहन चालकों में जमकर अपने वाहन में डीजल भरने की होड़ मची रही।

Img

आस-पास के लोगो ने भी मौके का फायदा उठाकर बाल्टी एंव डब्बो सहित पॉलीथिन में जमकर डीजल लूटने की फिराक में जुटे रहे, इस दौरान मारकुंडी घाटी में आधे घंटे तक जाम जैसी स्थित बनी रही और यातायात बाधित रहा। बता दे कि हादसे में टैकर चालक बाल-बाल बच गया जबकी खलासी चोट लगने से जख्मी हो गया।

विज्ञापन

Img

टैकर चालक संदीप गुप्ता ने बताया कि वह मुगलसराय से अपने वाहन में 20,000 लीटर डीजल लादकर छत्तीसगढ जा रहा था, इस हादसे खलासी अरविंद यादव निवासी सरेशर जनपद मुगलसराय पैर मे गंभीर चोट लगने से जख्मी हो गया।

Img

वही सूचना पर गुरमा चौकी इंचार्ज धर्मनारायण भार्गव अपने हमराहीयों के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और तत्काल फायर बिग्रेड की वाहन मौके पर बुलाया। जख्मी खलासी को एम्बुलेंस से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। इस दौरान मार्ग पर डीजल गिरने से दर्जनों बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.