ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news diesel theft exposed in ncl 250 liters of diesel and bolero recovered one arrested

Sonbhadra News: एनसीएल में डीजल चोरी का खुलासा, 250 लीटर डीजल व बोलेरो बरामद, एक गिरफ्तार.

सोनभद्र के शक्तिनगर थाना पुलिस ने एनसीएल खड़िया परियोजना क्षेत्र में हुई डीजल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 250 लीटर चोरी का डीजल और घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया है। पूछताछ में एनसीएल के एक गार्ड की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।

sonbhadra

2:09 PM, Jun 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: एनसीएल में डीजल चोरी का खुलासा, 250 लीटर डीजल व बोलेरो बरामद, एक गिरफ्तार.
logo

शक्तिनगर पुलिस की गिरफ्त में डीजल चोरी का आरोपी, बरामद डीजल और बोलेरो वाहन के साथ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: राजेंद्र गुप्ता, शक्तिनगर।

सोनभद्र।

थाना शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल खड़िया परियोजना क्षेत्र में हुई डीजल चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 250 लीटर चोरी का डीजल तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 1 जून की रात एनसीएल खड़िया परियोजना क्षेत्र में खड़ी डोजर मशीन से करीब 250 लीटर डीजल चोरी किया गया था। इस संबंध में थाना शक्तिनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान 2 जून को संदिग्ध वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर हरदवा बस्ती स्थित एनसीएल खड़िया स्टेडियम के पास खड़ी बोलेरो वाहन संख्या यूपी 64 बीटी 5182 की तलाशी ली गई। वाहन से सात गैलनों में रखा लगभग 250 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ और एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देवराज चौधरी (26 वर्ष) निवासी सुभाष चौक, रामगढ़, झारखंड के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि एनसीएल खड़िया परियोजना में कार्यरत गार्ड लाहौरी यादव ने मशीनों की लोकेशन और अन्य जानकारियां उपलब्ध कराई थीं, जिसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस के अनुसार विवेचना में गार्ड लाहौरी यादव की भूमिका सामने आई है और उसके खिलाफ साक्ष्य एकत्र कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य आरोपितों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

250 लीटर चोरी का डीजल (7 गैलनों में)

बोलेरो वाहन संख्या UP 64 BT 5182


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.