Sonbhadra News: शक्तिनगर में डीजल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार; 70 लीटर डीजल बरामद.
शक्तिनगर थाना क्षेत्र में डीजल चोरी के मामले में पुलिस ने एनसीएल सुरक्षा कर्मियों के सहयोग से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए सभी आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के निवासी हैं, जिनके कब्जे से 70 लीटर डीजल, पाइप और चोरी के उपकरण बरामद हुए। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर भी जब्त कर मुकदमा दर्ज किया है, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
sonbhadra
5:39 PM, Nov 12, 2026
Share:


शक्तिनगर पुलिस ने डीजल चोरी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बोलेरो, 70 लीटर डीजल और उपकरण बरामद किए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद में डीजल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनसीएल सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से डीजल चोरी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का करीब 70 लीटर डीजल, डीजल निकालने के उपकरण, पाइप और वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो कैम्पर बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल सुरक्षा टीम के साथ मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रितेश कुमार (35) निवासी पोखरा, थाना बरगवां, राजेश यादव (24) निवासी धवई, थाना चितरंगी, मारतन सिंह (23) निवासी चमरर्खोड़ गोरवी, थाना सिंगरौली, रामगोबिन्द यादव (25) निवासी जीर, थाना माड़ा और राजेन्द्र कुशवाहा (32) निवासी घरौली कला, थाना नवानगर, जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चोरी का लगभग 70 लीटर डीजल, एक बोलेरो कैम्पर चार पहिया वाहन तथा डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और पाइप बरामद किए गए हैं। इस मामले में थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2) और 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, बीना चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी और कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


