ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news inspection of kota kanhar river ghat regarding chhath puja national president of mahadev sena trust took stock of the preparations

Sonbhadra News: छठ पूजा को लेकर कोटा कनहर नदी घाट का निरीक्षण, महादेव सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तैयारियों का लिया जायजा.

छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को सोनभद्र के कोटा स्थित कनहर नदी छठ घाट का महादेव सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय चौधरी और समिति अध्यक्ष अमरेश उपाध्याय ने निरीक्षण किया। इस दौरान गोविंद दुबे, अनिल जायसवाल, लवकेश प्रजापति, लकी उपाध्याय और वरुण शर्मा ने घाट की साफ-सफाई, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की। आसपास के गांवों से करीब दो हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं।

sonbhadra

5:26 PM, Nov 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: छठ पूजा को लेकर कोटा कनहर नदी घाट का निरीक्षण, महादेव सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तैयारियों का लिया जायजा.
logo

कोटा कनहर नदी छठ घाट का निरीक्षण करते महादेव सेना ट्रस्ट एवं छठ पूजा सेवा समिति के पदाधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, कोटा।

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कोटा स्थित कनहर नदी छठ घाट पर तैयारियों को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में महादेव सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय चौधरी एवं छठ पूजा सेवा समिति कोटा के अध्यक्ष अमरेश उपाध्याय ने शुक्रवार को कनहर नदी छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट की स्थिति का जायजा लेते हुए पूजा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान समिति के गोविंद दुबे, अनिल जायसवाल, लवकेश प्रजापति, लकी उपाध्याय और वरुण शर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने कनहर नदी के तट पर पहुंचकर घाट का भ्रमण किया और छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया। बताया जाता है कि कोटा स्थित कनहर नदी छठ घाट पर कई वर्षों से छठ पूजा का आयोजन पारंपरिक तरीके से होता आ रहा है। इस आयोजन में कोटा सहित आसपास के कई गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। अनुमान के मुताबिक प्रत्येक वर्ष करीब दो हजार लोग यहां पहुंचकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। वर्षों पुरानी इस परंपरा के कारण घाट का क्षेत्र में विशेष धार्मिक और सामाजिक महत्व है। महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए घाट की साफ-सफाई, आवागमन, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सहित अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों ने आयोजन को व्यवस्थित बनाने और व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बेहतर इंतजाम करने पर जोर दिया। महादेव सेना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्भय चौधरी और समिति अध्यक्ष अमरेश उपाध्याय ने छठ पूजा के सफल आयोजन के लिए सभी से सहयोग की अपील की। निरीक्षण के दौरान मौजूद पदाधिकारियों ने भी आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.