ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news difference between fake pda and real pda real pda bjp alliance sanjay nishad

Sonbhadra News: नकली PDA और असली PDA में फर्क, असली PDA भाजपा गठबंधन के साथ- संजय निषाद.

उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने सोनभद्र का दौरा किया।सर्किट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, बीमा योजना और उत्तर प्रदेश की निषाद राज बोर्ड योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। टाल कटोरा में आयोजित कार्यक्रम पर संजय निषाद ने कहा कि असली पीडीए भाजपा के साथ है।

sonbhadra

7:44 PM, Sep 13, 2025

Share:

Sonbhadra News: नकली PDA और असली PDA में फर्क, असली PDA भाजपा गठबंधन के साथ- संजय निषाद.
logo

निषाद पार्टी के कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते संजय निषाद

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने सोनभद्र का दौरा किया। सर्किट हाउस सभागार में उन्होंने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, बीमा योजना और उत्तर प्रदेश की निषाद राज बोर्ड योजना की प्रगति पर चर्चा हुई। मत्स्य विभाग महिला सशक्तिकरण पर काम कर रहा है। आठ जिलों में केज कल्चर के माध्यम से महिलाओं को रोजगार दिया जा रहा है।

निषाद पार्टी ने दो जिलों के 20 विधायकों के साथ बैठक की। आगामी जिला पंचायत और विधानसभा चुनावों में भाजपा के साथ रणनीति बनाई जाएगी। टाल कटोरा में आयोजित कार्यक्रम पर संजय निषाद ने कहा कि असली पीडीए भाजपा के साथ है। उन्होंने बताया कि वंचित वर्ग प्रधानमंत्री मोदी के साथ एकजुट है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब चुनाव आयोग से लड़ रहे हैं। मतदाता सूची में नाम न होने के लिए उन्होंने पिछली सरकार के बीएलओ को जिम्मेदार ठहराया।

Img

अखिलेश यादव के नेपाल वाले बयान को लोकतंत्र के लिए घातक बताया। सोने के दाम को लेकर अखिलेश के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए निषाद ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबी हटाने का प्रयास किया है और अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह कोर्ट का फैसला है, जिसे सभी को मानना होगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.