Sonbhadra News: बीजपुर में डिजिटल जनगणना शुरू, टैब से जुटाया जाएगा हर घर का डेटा.
बीजपुर क्षेत्र में 22 मई से केंद्र सरकार की डिजिटल जनगणना शुरू हो गई है। पहली बार पूरी तरह पेपरलेस व्यवस्था के तहत गणना कर्मी मोबाइल ऐप और टैबलेट के माध्यम से घर-घर जाकर परिवार, शिक्षा, रोजगार और आवास संबंधी जानकारी दर्ज कर रहे हैं। क्षेत्र के लिए 8 सदस्यीय गणना टीम गठित की गई है। गणना कर्मी धनंजय शर्मा ने बताया कि एक परिवार का डेटा भरने में 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है।
sonbhadra
4:22 PM, May 22, 2026
Share:


बीजपुर क्षेत्र के लिए 8 सदस्यीय गणना टीम का गठन किया गया है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की डिजिटल जनगणना सोनभद्र के बीजपुर क्षेत्र में 22 मई से शुरू हो गई है। इस प्रक्रिया में अब कागज के बजाय मोबाइल ऐप और टैब का उपयोग कर हर घर का डेटा जुटाया जाएगा। गणना टीम घर-घर जाकर परिवार के सदस्यों, मकान, शिक्षा और रोजगार से संबंधित जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज करेगी। यह देश की पहली पेपरलेस जनगणना है, जो पूरी तरह से डिजिटल माध्यम पर आधारित है। नागरिकों को सेल्फ इन्यूमरेशन की सुविधा भी प्रदान की गई है। इसके तहत लोग सरकारी पोर्टल पर स्वयं भी अपनी जानकारी भर सकते हैं। बीजपुर क्षेत्र के लिए 8 सदस्यीय गणना टीम का गठन किया गया है। इस टीम में मनु वर्मा, घासी राम, महेंद्र कुमार सिंह, रामअशोक, देवनारायण गुप्ता, वजीफ शेख, अंगद राजभर और धनंजय शर्मा शामिल हैं। गणना कर्मी धनंजय शर्मा ने बताया कि वे टैब में दिए गए ऐप के माध्यम से सवाल पूछकर जवाब दर्ज कर रहे हैं। एक परिवार का डेटा भरने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है। उन्होंने लोगों से सही जानकारी देने और सहयोग करने की अपील की। सरकार का कहना है कि इस डिजिटल डेटा से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सड़क और बिजली जैसी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बनाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।



