Sonbhadra News: बभनी के सरकारी बांध छठ घाट पर पसरी गंदगी, पूजा नजदीक लेकिन अब तक शुरू नहीं हुई सफाई.
बभनी स्थित सरकारी बांध छठ घाट पर पर्व नजदीक होने के बावजूद अब तक साफ-सफाई शुरू नहीं हुई है। बुधवार को युवा समिति के सदस्यों ने घाट का निरीक्षण कर गंदगी पर नाराजगी जताई। समिति ने जिला प्रशासन से छठ पूजा से पहले घाट की सफाई और श्रद्धालुओं के लिए जरूरी व्यवस्थाएं कराने की मांग की है।
sonbhadra
7:08 PM, Nov 11, 2026
Share:


सरकारी बांध छठ घाट पर पसरी गंदगी, पूजा से पहले सफाई की मांग को लेकर युवा समिति ने किया निरीक्षण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत बभनी स्थित सरकारी बांध के छठ घाट पर इस वर्ष अब तक साफ-सफाई का कार्य शुरू नहीं कराया गया है। जबकि प्रत्येक वर्ष यहां बड़ी संख्या में महिलाएं छठ पूजा करती हैं और हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। घाट की बदहाल स्थिति को लेकर श्रद्धालुओं में चिंता बढ़ने लगी है। बुधवार को युवा समिति बभनी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने छठ घाट का भ्रमण किया। इस दौरान घाट पर गंदगी और साफ-सफाई की व्यवस्था न होने पर नाराजगी जताई। समिति के सदस्यों का कहना है कि छठ पर्व नजदीक होने के बावजूद शासन-प्रशासन और ग्राम पंचायत की ओर से सफाई को लेकर कोई पहल नहीं की गई है। ऐसे में व्रतियों को गंदगी के बीच ही पूजा-अर्चना और भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष सरकारी बांध पर छठ पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके बावजूद समय रहते घाट की सफाई, कचरा हटाने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाई कार्य में देरी को लेकर श्रद्धालुओं और पूजा समितियों में गहरी नाराजगी है।युवा समिति ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि छठ पूजा से पहले घाट की तत्काल साफ-सफाई कराई जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस दौरान युवा समिति के अध्यक्ष मिथलेश चंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जेपी जायसवाल, वरुण, रविशंकर, अमित, सुरेंद्र, अजित शंकर, आशीष, चंदन, मुलायम, संजय जायसवाल, अखिलेश सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


