Sonbhadra News: दिव्यांगजनों को मिले निःशुल्क सहायक उपकरण, निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन.
इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीएसआर फंड के सहयोग से डायट परिसर उरमौरा में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना रहा। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
sonbhadra
6:45 PM, Mar 16, 2026
Share:


कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना रहा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सीएसआर फंड के सहयोग से डायट परिसर उरमौरा में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाना रहा। कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि दिव्यांगजनों के कार्यों को देखकर आत्मीय प्रेम और प्रेरणा की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि समाज में कई दिव्यांगजन बचपन से मानसिक या शारीरिक चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, लेकिन ईश्वर ने उन्हें अद्भुत समझ और संवेदना की शक्ति प्रदान की है। समाज का दायित्व है कि उन्हें मुख्यधारा से जोड़ते हुए सम्मान और सहयोग दिया जाए। उन्होंने कहा कि इण्डियन ऑयल द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से किया गया यह प्रयास सराहनीय है, जिससे दिव्यांगजनों को दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी और वे आत्मनिर्भर बन सकेंगे। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी, ट्राईसाइकिल सहित अन्य उपयोगी सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किए गए। उपकरण प्राप्त कर दिव्यांगजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने कहा कि इससे उनके दैनिक कार्य करने में काफी सहूलियत होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं और इनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के सहयोग से दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। कार्यक्रम में समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला दिव्यांगजन अधिकारी विद्या देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मूकुल आनंद पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए एस.के. राय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
