Sonbhadra News: NCL में विस्थापितों को नौकरी में धोखा, CJM सोनभद्र में 8 सितंबर को सुनवाई.
विस्थापितों की समस्या को लेकर हर दम सुर्खिओं में रहने वाले नॉर्दन कोल्ड फील्ड्स लिमिटेड (NCL) के खिलाफ संविदा नियमावली का उल्लंघन करते हुए विस्थापितों की जगह बाहरी लोगों को नौकरी देने के मामले में CJM सोनभद्र में 8 सितंबर को सुनवाई।
sonbhadra
10:06 AM, Aug 25, 2025
Share:


NCL में विस्थापितों को नौकरी में धोखा का मामला आया सामने।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
सोनभद्र के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य अनिल कुमार यादव ने नॉर्दन कोल्ड फील्ड्स लिमिटेड (NCL) के खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। अनिल यादव ने अपने अधिवक्ता शक्ति सेन के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सोनभद्र के न्यायालय में मुकदमा दायर किया है।
अधिवक्ता शक्ति सेन।
मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि NCL की बीना और खड़िया परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक ने विस्थापितों के साथ अन्याय किया है। जबकि NCL में 80%नौकरियां विस्थापितों के लिए आरक्षित हैं। लेकिन संविदा नियमावली का उल्लंघन करते हुए विस्थापितों की जगह बाहरी लोगों को नौकरी दी गई।
विज्ञापन
इस मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर 2025 को निर्धारित की गई है। बता दे कि NCL में स्थानीय लोग कई बार अपनी हक को लेकर नौकरी मांगते आये है और प्रदर्शन भी करते आये है। लेकिन प्रदर्शन को किसी ना किसी तरह से NCL महाप्रबंधक दबा देते है। जिससे स्थानीय लोगों में और गुस्सा देखने को मिलता है।
शिकायतकर्ता के वकील शक्ति सेन ने बताया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता अनिल यादव को एनसीएस के विस्थापित क्षेत्र से बार-बार शिकायत मिल रही थी कि एनसीएल परियोजना के महाप्रबंधक अपनी मनमानी करते हैं और विस्थापितों को नौकरी नहीं देते हैं। जबकि 80% विस्थापितों के नौकरी देने का नियम कंपनी लगाते समय बनाया गया है। विस्थापितों की जगह बीना परियोजना और खड़िया परियोजना के अधिकारी इलीगल तरीके से बाहरी लोगों को पैसा लेकर नौकरी देते हैं। जबकि विस्थापित स्थानीय लोगों को नौकरी से नदारत रखते हैं। इसी बाबा आवेदक अनिल यादव ने सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया है। जिससे विस्थापितों की समस्या का स्थाई समाधान निकाला जा सके और जो भी दोषी है उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया की जाये।



