Sonbhadra News: ऑपरेशन दहन के तहत करोड़ों के मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण.
“ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों के 153 मामलों से संबंधित अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई कार्रवाई में 693.81 किलो गांजा, 1.7978 किलो हेरोइन और 193.633 किलो डोडा नष्ट किया गया। जब्त मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 7.35 करोड़ रुपये बताई गई है।
sonbhadra
6:42 PM, May 15, 2026
Share:


पुलिस की मौजूदगी में अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड डाला में कराया गया निस्तारण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों के 153 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का विधिक निस्तारण कराया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की मौजूदगी में यह कार्रवाई संपन्न हुई। पुलिस के अनुसार थाना राबर्ट्सगंज, चोपन, घोरावल, रामपुर बरकोनिया, पन्नूगंज, रायपुर, बभनी और शक्तिनगर थानों में दर्ज कुल 153 अभियोगों से संबंधित अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया। इसमें 693.81 किलोग्राम गांजा, 1.7978 किलोग्राम हेरोइन तथा 193.633 किलोग्राम डोडा शामिल रहा। जब्त मादक पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ 35 लाख 50 हजार 995 रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की देखरेख में की गई। कमेटी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि सभी मादक पदार्थों का निस्तारण मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, डाला सीमेंट वर्क्स के माध्यम से पर्यावरणीय एवं विधिक मानकों का पालन करते हुए कराया गया, ताकि इनके दुरुपयोग और पुनः अवैध प्रचलन की संभावना समाप्त की जा सके।



