मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news disposal of more than 88 thousand cases in national lok adalat settlement amount of more than rs 26 crore

Sonbhadra News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 88 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण, 26 करोड़ से ज्यादा की समाधान राशि.

जनपद न्यायाधीश रामसुलीन सिंह के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक, बैंक वसूली, पारिवारिक, मोटर दुर्घटना और राजस्व समेत विभिन्न मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में कुल 88,026 मामलों का अंतिम निपटारा हुआ, जबकि समाधान धनराशि 26 करोड़ 44 लाख 64 हजार 438 रुपये रही। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक प्रतिनिधियों और स्वयं सहायता समूहों की सहभागिता रही।

sonbhadra

6:45 PM, May 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 88 हजार से अधिक मामलों का निस्तारण, 26 करोड़ से ज्यादा की समाधान राशि.
logo

लोक अदालत में कुल 88,026 मामलों का निपटारा, समाधान धनराशि 26 करोड़ 44 लाख 64 हजार 438 रुपये रही।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के अध्यक्ष रामसुलीन सिंह के निर्देशन में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायालय परिसर में किया गया, जहां विभिन्न न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बैंक प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। इस दौरान मा० जनपद न्यायाधीश ने बैंकों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण का आह्वान किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 एनआई एक्ट, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, पारिवारिक, श्रम, भूमि अधिग्रहण, विद्युत एवं जल बिल सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। लोक अदालत में विभिन्न न्यायालयों द्वारा कुल 3,772 मामलों का निस्तारण करते हुए 4 करोड़ 33 लाख 58 हजार 222 रुपये की समाधान धनराशि तय की गई। वहीं राजस्व न्यायालयों, अन्य विभागों एवं प्री-लिटिगेशन के 83,780 मामलों का निस्तारण हुआ, जिनकी समाधान राशि 19 करोड़ 56 लाख 34 हजार 312 रुपये रही। इसके अतिरिक्त निजी एवं सार्वजनिक बैंकों के 474 मामलों का निस्तारण करते हुए 2 करोड़ 54 लाख 71 हजार 904 रुपये की समाधान धनराशि तय की गई। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 88,026 मामलों का अंतिम निस्तारण किया गया, जिसकी कुल समाधान धनराशि 26 करोड़ 44 लाख 64 हजार 438 रुपये रही। साथ ही 7 से 9 मई तक आयोजित विशेष लोक अदालत (पेटी ऑफेन्सेज) में 26 लघु अपराध मामलों का भी निस्तारण किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.