मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dispute between two parties over dancing on dj 12 people arrested action taken due to fear of disturbing peace

Sonbhadra News: डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद, 12 लोग गिरफ्तार, शांति भंग की आशंका में कार्रवाई.

बीजपुर थाना क्षेत्र में डीजे पर डांस को लेकर विवाद हुआ। ग्राम झीलो में दो पक्षों के बीच झगड़ा बढ़कर मारपीट की स्थिति में पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। स्थिति न संभलने पर दोनों पक्षों के कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धाराओं में कार्रवाई कर न्यायालय भेजा गया।

sonbhadra

7:21 PM, May 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद, 12 लोग गिरफ्तार, शांति भंग की आशंका में कार्रवाई.
logo

पुलिस ने समय रहते हस्तक्षेप कर स्थिति संभाली।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

जनपद के थाना बीजपुर क्षेत्र में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। सोमवार को ग्राम झीलो में शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गाली-गलौज के साथ मारपीट की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने को तैयार नहीं हुए और आपसी विवाद बढ़ता चला गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों पक्षों के कुल 12 लोगों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में प्रथम पक्ष से राजकुमार, राजेन्द्र प्रसाद, सतीश कुमार, आशीष कुमार, डेमा धरिकार और रामसागर धरिकार निवासी ग्राम चेतवा शामिल हैं। वहीं द्वितीय पक्ष से रामसरन, रोहित, विजय प्रकाश, विजेन्दर, नखडू और राजेश धरिकार निवासी ग्राम महुली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय दुद्धी भेज दिया। गिरफ्तारी की कार्रवाई 4 मई 2026 को दोपहर करीब 1:40 बजे की गई। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक शिवमोहन कुमार, उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह और कांस्टेबल चंदन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और किसी भी तरह के विवाद या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.