मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news dispute between two parties over facebook post bijpur police arrested seven people

Sonbhadra News: फेसबुक पोस्ट को लेकर दो पक्षों में विवाद, बीजपुर पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार.

बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलो गांव में फेसबुक पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों पक्ष आपस में गाली-गलौज और मारपीट पर आमादा हो गए। काफी समझाने के बावजूद मामला शांत नहीं होने पर पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों के सात लोगों को बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर दुद्धी न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra

8:53 PM, Jul 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: फेसबुक पोस्ट को लेकर दो पक्षों में विवाद, बीजपुर पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार.
logo

फेसबुक पोस्ट को लेकर दो पक्षों में विवाद, बीजपुर पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र में फेसबुक पोस्ट को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट अपलोड करने को लेकर विवाद चल रहा था, जो बाद में गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति तक पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन), क्षेत्राधिकारी दुद्धी तथा थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए बुलाया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में गाली-गलौज करने लगे और मारपीट पर आमादा हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वे शांत होने को तैयार नहीं हुए तो कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कार्रवाई की गई। पुलिस ने बाबूराम, लीलावती, कुशुम देवी, मनीलाल, मुटुरी देवी, जीतलाल तथा विकेश कुमार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत गिरफ्तार कर दुद्धी न्यायालय भेज दिया। सभी आरोपी बीजपुर थाना क्षेत्र के झीलो गांव तथा महुली गांव के निवासी हैं। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक दीनानाथ, आरक्षी सुन्दरम, विजय कुमार सरोज तथा महिला आरक्षी रागिनी श्रीवास्तव की टीम ने की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.