ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news distribution of supplementary nutritional food started in 125 schools of bhabani children will get halwa upma

Sonbhadra News: बभनी के 125 स्कूलों में शुरू हुआ पूरक पोषण आहार वितरण, बच्चों को मिलेगा हलवा-उपमा.

बभनी विकास खंड के सभी 125 परिषदीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के तहत पूरक पोषण आहार वितरण शुरू हुआ। शुक्रवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन में तहरी के साथ सूजी का मीठा हलवा परोसा गया। नवंबर 2026 से फरवरी 2027 तक निर्धारित 14 विद्यालय दिवसों में हलवा और उपमा वितरित किया जाएगा।

sonbhadra

5:52 PM, Nov 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: बभनी के 125 स्कूलों में शुरू हुआ पूरक पोषण आहार वितरण, बच्चों को मिलेगा हलवा-उपमा.
logo

परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ हलवा और तहरी परोसी गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के परिषदीय विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना के अंतर्गत शुक्रवार से पूरक पोषण आहार वितरण की शुरुआत की गई। इसके तहत विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ अतिरिक्त पौष्टिक आहार के रूप में सूजी से तैयार मीठा हलवा और उपमा उपलब्ध कराया जाएगा। शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में विकास खंड के सभी 125 परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मध्याह्न भोजन में तहरी के साथ मीठा हलवा वितरित किया गया। अतिरिक्त पोषण आहार पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय बभनी, बरवाटोला सतबहनी, सहगोड़ा, मझौली तथा प्राथमिक विद्यालय असनहर प्रथम, असनहर द्वितीय, संवरा, डूभा और नवाटोला तृतीय सहित सभी 125 विद्यालयों में पूरक पोषण का वितरण किया गया। योजना के तहत नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक कुल 14 विद्यालय दिवसों में बच्चों को अतिरिक्त पोषण आहार दिया जाएगा। निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक माह के पहले और तीसरे शुक्रवार को मीठा हलवा तथा दूसरे, चौथे और पांचवें शुक्रवार को नमकीन उपमा परोसा जाएगा। यदि शुक्रवार को विद्यालय में अवकाश रहता है तो अगले कार्यदिवस पर इसका वितरण किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना, उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना तथा विद्यालयों में उनकी नियमित उपस्थिति को प्रोत्साहित करना है। इसके लिए मध्याह्न भोजन प्राधिकरण की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.