मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news district bar association sonbhadra swearing in ceremony of newly elected officials will be held on may 15

Sonbhadra News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का 15 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह.

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की डीबीए भवन में बैठक कर शपथ ग्रहण की तिथि तय की गई, 15 मई को सुबह 11 बजे तहसील सभागार में होगा कार्यक्रम, मुख्य अतिथि के रूप में यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन शामिल होंगे, सांसद और एमएलसी समेत कई गणमान्य लोग रहेंगे मौजूद, अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता दोहराई गई।

sonbhadra

3:14 PM, May 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का 15 मई को होगा शपथ ग्रहण समारोह.
logo

मुख्यअतिथि यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैनगण हरिशंकर सिंह एडवोकेट व पांचू राम मौर्य एडवोकेट दिलाएंगे शपथ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र की मंगलवार को एक आवश्यक बैठक डीबीए भवन में हुई, जिसमे सत्र 2025-26 के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष एड अरुण कुमार सिंह, महामंत्री एड राजेन्द्र कुमार यादव एवं समस्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह के सम्बंध में विचार-विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से 15 मई को पूर्वान्ह 11.00 बजे तहसील सभागार रॉबर्ट्सगंज में शपथग्रहण समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया है। मीडिया प्रभारी राजेश यादव एडवोकेट ने बताया कि मुख्यअतिथि यूपी बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैनगण हरिशंकर सिंह एडवोकेट एवं पांचूराम मौर्य एडवोकेट द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद छोटे लाल सिंह खरवार व आशुतोष सिन्हा एडवोकेट एमएलसी स्नातक क्षेत्र वाराणसी भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा जनपद के वरिष्ठ अधिवक्तागण, न्यायिक अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। मीडिया प्रभारी राजेश यादव एड ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए हम सब प्रतिबद्ध हैं। डीबीए के उपाध्यक्ष चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए एसोसिएशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट व संचालन पूर्व उपाध्यक्ष कामता प्रसाद यादव एडवोकेट ने किया।  इस अवसर पर श्याम विहारी यादव एड, पवन कुमार सिंह एड, पूर्व अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह एड, राजेश कुमार यादव एड, संतोष कुमार यादव एड, विमल प्रसाद सिंह एड, विनीता एड,द्वारिका नाथ नागर एड, आशुतोष देव पांडेय एड, अभिषेक मौर्य एड आदि लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.