Sonbhadra News: जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक, योजनाओं में लापरवाही पर बैंकर्स को चेतावनी.
कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में सोमवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वागीश कुमार शुक्ला ने की। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जो बैंकर्स जनमानस की सुविधा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से संबंधित पत्रावलियों का समय से निस्तारण नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध उच्च स्तर पर पत्राचार
sonbhadra
6:49 PM, Mar 16, 2026
Share:


बैठक के दौरान जनपद में बैंक ऋण-जमा अनुपात की समीक्षा की गई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में सोमवार को जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वागीश कुमार शुक्ला ने की। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जो बैंकर्स जनमानस की सुविधा के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से संबंधित पत्रावलियों का समय से निस्तारण नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लाभार्थियों को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए और योजनाओं से संबंधित फाइलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान जनपद में बैंक ऋण-जमा अनुपात की समीक्षा की गई। साथ ही एनआरएलएम समूह की महिलाओं के खाते खोलने, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना और पीएम स्वनिधि योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंडअप इंडिया, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, नाबार्ड के प्री-पोटेंशियल लिंक्ड प्लान, वित्तीय परामर्श केंद्रों की प्रगति, आरसेटी प्रशिक्षण कार्यक्रम, एक जनपद-एक उत्पाद, किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा ऋण वसूली की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बैंकर्स रोजगारपरक योजनाओं में सहयोग करते हुए स्थानीय रोजगार को बढ़ावा दें और सभी योजनाओं से संबंधित पत्रावलियों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करें।
