ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news district magistrate b n emotional farewell to singh his tenure of 22 months was appreciated

Sonbhadra News: जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को भावभीनी विदाई, 22 माह का कार्यकाल सराहा गया.

जनपद के 40वें जिलाधिकारी रहे बद्री नाथ सिंह को बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के पद पर हो गया है। इस अवसर पर जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लगभग 22 माह के कार्यकाल को सराहनीय और यादगार बताया।

sonbhadra

7:08 PM, Apr 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को भावभीनी विदाई, 22 माह का कार्यकाल सराहा गया.
logo

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह का विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग पद पर स्थानांतरण, अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद के 40वें जिलाधिकारी रहे बद्री नाथ सिंह को बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। उनका स्थानांतरण विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग के पद पर हो गया है। इस अवसर पर जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लगभग 22 माह के कार्यकाल को सराहनीय और यादगार बताया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है और हर अधिकारी को समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर कार्य करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र में बिताया गया समय उनके लिए बेहद खास और यादगार रहेगा। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ किए गए कार्य ही प्रशासन को सफल बनाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शासकीय कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने से किसी प्रकार का मानसिक दबाव नहीं बनता और पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने भी जिलाधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता की प्रशंसा की। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि बी.एन. सिंह एक कर्मठ और लगनशील अधिकारी रहे हैं, जिनसे जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत कुछ सीखा है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी के कार्यकाल पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया, जिसमें उनके द्वारा किए गए प्रमुख विकास कार्यों को दर्शाया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि/रा) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश कुमार, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज कुमार राय, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, घोरावल के आशीष त्रिपाठी, ओबरा के विवेक कुमार सिंह, दुद्धी के निखिल यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने जिलाधिकारी को माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.