Sonbhadra News: जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनभद्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम को स्मरण करने का अवसर है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की।
sonbhadra
8:19 PM, Aug 14, 2026
Share:


स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपदवासियों को दी राष्ट्रप्रेम और एकता की शुभकामनाएं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
80वें स्वतंत्रता दिवस के गौरवपूर्ण अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर बलिदानियों के त्याग, संघर्ष एवं राष्ट्रप्रेम को स्मरण करने का पावन अवसर है। जिलाधिकारी ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए वीर सपूतों ने अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया। उनका त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश के प्रति जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का स्मरण कराने के साथ राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर सभी लोग ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे तथा विकसित भारत के साथ-साथ समृद्ध सोनभद्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने दायित्वों को समझने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का दिन भी है। उन्होंने जनपदवासियों से आपसी भाईचारा, सौहार्द और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा, “आइए, स्वतंत्रता के इस महापर्व को राष्ट्रप्रेम, गौरव और उत्साह के साथ मनाएं तथा तिरंगे की आन-बान-शान को सदैव सर्वोपरि रखने का संकल्प लें।” जिलाधिकारी ने एक बार फिर समस्त जनपदवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
