Sonbhadra News: जिलाधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का किया त्रैमासिक निरीक्षण.
जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने ईवीएम व वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण में गोदाम की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की जांच की गई। जिलाधिकारी ने डेढ़ महीने के बैकअप फुटेज का भी अवलोकन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
sonbhadra
5:46 PM, Mar 30, 2026
Share:


जिलाधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट की सुरक्षा और स्वच्छता चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता के लिए बेहद जरूरी है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने ईवीएम एवं वीवीपैट गोदाम का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिससे निरीक्षण प्रक्रिया पारदर्शी और विश्वसनीय बनी रही। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी (सहायक प्रभारी) तथा चकबंदी अधिकारी ओबरा (वेयरहाउस इंचार्ज) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने गोदाम में रखी ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की स्थिति, रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई पर ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोदाम परिसर को पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित रखा जाए। इसके साथ ही उन्होंने वहां स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की, जो सभी सक्रिय पाए गए। जिलाधिकारी ने कैमरों में उपलब्ध लगभग डेढ़ महीने के बैकअप फुटेज का भी अवलोकन किया और संतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा, संरक्षा और उचित रख-रखाव निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमित रूप से गोदाम का निरीक्षण किया जाए और सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां भी पूर्ण रूप से दुरुस्त रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिलाधिकारी को गोदाम की व्यवस्थाओं और सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी दी। समूचा निरीक्षण शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।



