ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news district magistrate did a surprise inspection of the cow protection centre gave strict instructions regarding the arrangements

Sonbhadra News: जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश.

चोपन स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का डीएम ने औचक निरीक्षण किया। पशुओं के चारा, पानी व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जांच की गई। अधिकारियों को लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए निगरानी बढ़ाने को कहा गया।

sonbhadra

7:51 PM, Apr 4, 2026

Share:

Sonbhadra News: जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश.
logo

जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए निगरानी बढ़ाने को कहा गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने शनिवार को चोपन स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला में व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौ संरक्षण केंद्र में संरक्षित पशुओं के लिए चारा, भूसा एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि हर हाल में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी कहा कि पशुओं को समय-समय पर संतुलित आहार दिया जाए, ताकि उनके स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर में साफ-सफाई, पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा शेड की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित रूप से पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और परिसर में स्वच्छता बनाए रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि गौ संरक्षण केंद्र सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में शामिल है, ऐसे में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित निरीक्षण करें और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी बनाए रखें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि पशुओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए उपलब्ध सभी संसाधनों का समुचित उपयोग किया जाए। यदि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.