Sonbhadra News: रिहन्द डैम का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, जल उपलब्धता एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा.
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने रिहन्द डैम का स्थलीय निरीक्षण कर जल उपलब्धता, संचालन व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से डैम के संचालन एवं रखरखाव की जानकारी प्राप्त की तथा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
sonbhadra
4:07 PM, Aug 2, 2026
Share:


रिहन्द डैम का निरीक्षण करते जिलाधिकारी चर्चित गौड़, अधिकारियों को जल प्रबंधन एवं व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
जनपद के जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने रविवार को रिहन्द डैम का स्थलीय निरीक्षण कर डैम में उपलब्ध जल की स्थिति, संचालन व्यवस्था तथा मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से डैम में उपलब्ध जल, उसके रखरखाव, संचालन और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डैम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा जल उपलब्धता और संचालन व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाओं का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने डैम परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं का समुचित रखरखाव किया जाए, ताकि आमजन एवं संबंधित विभागों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने यह भी कहा कि रिहन्द डैम जनपद की महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है, इसलिए इसके संचालन, रखरखाव और सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों में विशेष सतर्कता बरती जाए तथा समय-समय पर निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, उपजिलाधिकारी दुद्धी, रिहन्द डैम के सहायक अभियंता, अवर अभियंता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
