ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news passion of devotion to ram seven ram devotees reached babhni after walking 650 km from odisha now moving towards ayodhya dham

Sonbhadra News: रामभक्ति का जुनून! ओडिशा से 650 KM पैदल चलकर बभनी पहुंचे सात रामभक्त, अब अयोध्या धाम की ओर बढ़ाए कदम.

ओडिशा के कालाहांडी जिले से अयोध्या धाम की पैदल यात्रा पर निकले सात रामभक्त 650 किलोमीटर का सफर तय कर सोनभद्र के बभनी पहुंचे। 17 सितंबर से शुरू हुई यात्रा में श्रद्धालु प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। बभनी में रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह दल अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गया।

sonbhadra

1:06 PM, Nov 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: रामभक्ति का जुनून! ओडिशा से 650 KM पैदल चलकर बभनी पहुंचे सात रामभक्त, अब अयोध्या धाम की ओर बढ़ाए कदम.
logo

650 किलोमीटर की पदयात्रा कर बभनी पहुंचे ओडिशा के सात रामभक्त, अब अयोध्या धाम की ओर रवाना।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

ओडिशा के कालाहांडी जिले से भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या धाम की पैदल यात्रा पर निकले सात तीर्थयात्रियों का दल शनिवार की रात बभनी पहुंचा। यहां श्रीहरि शंकर मंदिर परिसर में रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार की सुबह असनहर स्थित श्रीहरि शंकर मंदिर से अपनी आगे की यात्रा शुरू की। तीर्थयात्रियों का यह दल कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ थाना क्षेत्र के बड़गुमर गांव से 17 सितंबर को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान दल भवानीपटना, जूनागढ़, बलांगीर, पदमपुर, कोरबा, सरगुजा और बलरामपुर होते हुए बभनी पहुंचा। खराब मौसम के कारण यात्रियों को कुछ स्थानों पर एक-दो दिन रुकना भी पड़ा। दल के प्रमुख नाथ गोपाल ने बताया कि यात्रा में प्रतिदिन 25 से 30 किलोमीटर की दूरी पैदल तय की जा रही है। बभनी पहुंचने तक करीब 650 किलोमीटर की यात्रा पूरी हो चुकी है। लगभग एक हजार किलोमीटर की इस पदयात्रा का उद्देश्य भगवान श्रीराम के दर्शन करना और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करना है। रास्ते में पड़ने वाले सैकड़ों मंदिरों में दर्शन करते हुए दल आगे बढ़ रहा है। नाथ गोपाल ने बताया कि पैदल तीर्थयात्रा केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आत्मशुद्धि, आध्यात्मिक उन्नति और शरीर व मन के संतुलन का भी अवसर है। यात्रा के दौरान प्राकृतिक वातावरण में चिंतन करने और ईश्वर का स्मरण करने से मन को शांति मिलती है तथा श्रद्धा और आस्था मजबूत होती है। इस पदयात्रा में नाथ गोपाल के साथ महेंद्र गोपाल, चम्पे सरोवर, दुर्जोधन गोपाल, निराकार मांझी, सुशील गोपाल और टुन्नु गोपाल शामिल हैं। सभी श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन की कामना लेकर कठिन रास्तों और मौसम की चुनौतियों का सामना करते हुए अयोध्या धाम की ओर बढ़ रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.