ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news district magistrate directed to take effective action on illegal mining asked to ensure regular inspection by formed teams

Sonbhadra News: जिलाधिकारी का अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश, गठित टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा.

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरतने पर जोर दिया।

sonbhadra

9:10 PM, Dec 29, 2025

Share:

Sonbhadra News: जिलाधिकारी का अवैध खनन पर प्रभावी कार्रवाई का निर्देश, गठित टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने को कहा.
logo

जिलाधिकारी ने कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरतने पर जोर दिया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अवैध खनन और अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही न बरतने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन और अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए गठित टीमों द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध परिवहन और खनन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बालू और गिट्टी से संबंधित जिन पट्टों की अवधि समाप्त हो चुकी है और उनका संचालन नहीं हो रहा है, उनके लिए नया विज्ञापन जारी कर नए पट्टे आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। राजस्व की वसूली प्रतिमाह निर्धारित लक्ष्य के अनुसार सुनिश्चित की जाए, इसमें कोई ढिलाई नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने वन विभाग को निर्देश दिए कि खनन पट्टों से संबंधित जो भी फाइलें उनके पास लंबित हैं, उनका निस्तारण समय पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने खनन विभाग और ए.आर.टी.ओ. को ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों की प्रभावी ढंग से जांच करने का भी निर्देश दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, संबंधित उप जिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी को खनन पट्टों का समय-समय पर निरीक्षण करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, ज्येष्ठ खान अधिकारी कमल कश्यप सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.